मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- नगर के क्रिश्चियन मैदान पर एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन चल रहा है। बुधवार को खेले गए पूल बी के पहले मैच में मुनीम जी सुपर किंग्स ने एजे फिटनेस को 50 रनों से हराकर मैच जीत लिया। एजे फिटनेस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुनीम जी सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। अनुभव सिंह ने 58, सत्यम संघू ने 31 और चंद्रलाल सैनी ने 28 रनों की पारी खेली। एजे फिटनेस के प्रखर ने दो, हनुमंत यादव और अविराज ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजे फिटनेस की टीम 19 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई। गोपाल ने नाबाद 32, विक्रांत भदौरिया ने 28 और अविराज ने 18 रन बनाए। मुनीम जी के सत्यम् संघू ने तीन, आकाश पाल और चंद्रलाल ने दो-दो विकेट लिए। मैच...