गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। सिकरीगंज क्षेत्र के हरिजनपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच-गाने को लेकर हुए विवाद में मुनीब चौहान (19) की पीटकर हत्या में शामिल नौंवें आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान खजीन के ग्राम डोडो उर्फ डड़वा निवासी आकाश निषाद के रुप में हुई है। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि हत्याकांड में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घटना 10 फरवरी की रात को हुई थी। सहजनवा क्षेत्र के चिरइयाडाड़ गांव निवासी मुनीब चौहान हरिजनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे डीजे पर नाच-गाने के दौरान गांव के कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मुनीब की हत्या कर दी थी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.