मेरठ, जनवरी 4 -- सरधना। शनिवार सुबह सरधना में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रणाम्य सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। कोमल जैन ने मंगलाचरण किया। महाराज श्री ने सभी को अपनी वाणी से लाभान्वित किया। शाम 6 बजे सभी भक्तों ने बड़े ही धूमधाम से गुरुवर की भक्ति की। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके पश्चात पूज्य गुरुदेव ने अपनी मधुर वाणी से श्री पार्श्वनाथ भगवान की दीप आराधना करवाई। संचालन विनोद जैन ने किया। इस मौके पर आशीष जैन, विजय जैन, अरिहंत जैन, आयुष जैन, नितिन जैन, सोमिल जैन, कमल जैन, नमन जैन, शोभित जैन, अंकुश जैन, नीरज जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.