नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Tata motors pv result : टाटा की ऑटो कंपनी-टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी को 3,483 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 5,485 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही में कंपनी की परिचालन आय घटकर 70,108 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 94,472 करोड़ रुपये थी। तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 74,880 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 89,698 करोड़ रुपये था। इस तिमाही नतीजे के बीच, गुरुवार को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर गिरावट के साथ 374.15 रुपये पर बंद हुए।क्या है घाटे की वजह? जानकारी के लिए बता दें कि लक्जरी वाहन इकाई जगुआर लैंड रोवर (जे...