नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Spicejet share price: प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट मुनाफे से अब घाटे में आ गई है। स्पाइसजेट को वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 269.27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। बीएसई को दी जानकारी के अनुसार, एयरलाइन को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 24.97 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 1,522.81 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,650.67 करोड़ रुपये थी। तिमाही नतीजे से पहले स्पाइसजेट के शेयर गुरुवार को क्रैश हो गए। वर्तमान में शेयर की कीमत 20 रुपये के स्तर पर आ गई है।क्या है घाटे के कारण एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एटीएफ की ऊंची कीमत, रुपये के मूल्य में गिरावट और नए श्रम कानूनों के एकमुश्त प्रभाव ने तीसरी तिमाही में एयरलाइन के खर्चों...