नई दिल्ली, जनवरी 27 -- OneSource Specialty Pharma share: वैसे तो मंगलवार को शेयर बाजार में पॉजिटिव माहौल था लेकिन कुछ शेयर बुरी तरह बिखर गए। ऐसा ही एक शेयर- वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा का है। इस कंपनी के शेयर मंगलवार को बीएसई पर करीब 20% तक गिरकर 1160 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। शेयर में यह गिरावट वित्त वर्ष 2026 की दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजों की घोषणा के बाद हुई।कैसे रहे तिमाही नतीजे वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का घाटा 47 करोड़ रुपये का है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का परिचालन राजस्व 290 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 393 करोड़ रुपये से 26% कम है। कंपनी का कहना है कि यह गिरावट कनाडा में सेमाग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.