नई दिल्ली, फरवरी 5 -- मिनीरत्न कंपनी ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर गुरुवार को बाजार में बिखर गए। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 988.40 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 9.91 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1005.95 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेज गिरावट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद आई है। मिनीरत्न कंपनी दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफे से घाटे में आई गई है। मिनीरत्न कंपनी को हुआ है 24 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटामिनीरत्न कंपनी ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 24.6 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में ड्रेजिंग कॉरपोरेशन को 16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।...