गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग बहानों से दो लोगों से 30 लाख रुपये ठग लिए। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली महिला से 5.15 लाख तो बिटक्वॉइन में निवेश के नाम पर लोनी के युवक से साढ़े 24 लाख रुपये ठग लिए। दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। लोनी के खन्ना नगर में रहने वाले मनीष कुमार सिंह का कहना है कि 31 अक्तूबर को वैष्णवी रेड्डी के नाम से उनके पास टेलीग्राम संदेश आया। इसके बाद बातचीत व्हाट्सऐप पर होने लगी। महिला ने बिटक्वॉइन ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर उन्हें एक वेबसाइट पर पंजीकृत कराया और विभिन्न बैंक खातों में रकम भेजने को कहा। पहले उसकी पत्नी संध्या सिंह के खाते से 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक कई खातों में भेजे गए। बाद में उनके ख...