प्रयागराज, जनवरी 28 -- साइबर शातिरों ने मोटे मुनाफे का लालच देकर शहर के एक इंजीनियर से बीस लाख 57 हजार रुपये की ठगी कर ली। इंजीनियर ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ओम गायत्री नगर चांदपुर सलोरी निवासी रमेश कुमार पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने में तहरीर में बताया कि नवंबर में बीआर जालौन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप के हेमंत मेहता और हरनीश महेश शुक्ला ने उन्हें ग्रुप में जोड़ा। दोनों ने शेयर का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में सात लाख 57 हजार रुपये जमा कराए। उनके शेयर खाते में दो करोड़ रुपये दिखे तो निकालना चाहा। निकालने से पहले खाते में तेरह लाख रुपये माइनस दिखने लगा। ठगों ने गुमराह कर उनसे तेरह लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद 11 लाख 80 हजार रुपये और भेजने की बात कही। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...