फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- पलवल,संवाददाता। जिले में साइबर ठगी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामलों में तीन युवकों से आठ लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। साइबर थाना पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में कृष्णा कालोनी के रहने वाले अमित ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते माह उसने स्टाक मार्केट में निवेश करने का एक ऐप मोबाइल से डाउनलोड किया था। इसके बाद उस ऐप में करीब 20 लाख का मुनाफा दिखाया गया। इसके बदले में उससे रुपये जमा करने की बात कही। वह साइबर ठगों के झांसे में आ गया और उसने चार लाख 37 हजार रुपये जमा कर दिए , लेकिन उसे कोई मुनाफा नहीं दिया गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ और उसने अपनी शिकायत पुलिस में दी। दूसरे मामले में होड़ल के रहने वाले सुमित ने बताया कि बीते माह उसके पास ऑनला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.