पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- पिथौरागढ़। मुनस्यारी में थाना दिवस का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने समस्याएं रखी। थानाध्यक्ष आर्या ने लोगों की समस्या का त्वरित रूप से निस्तारण करने की बात कही। आर्या ने लोगों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध के बारे में बताया। साथ ही युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...