पिथौरागढ़, जनवरी 15 -- मुनस्यारी में थल सेना दिवस पर सीमांत में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गुरुवार को गिरगांव में किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री भगत वाछमी के नेतृत्व में वीरांगना भागीरथी देवी,सैनिक कल्याण विभाग के सूबेदार रिटायर इंद्र सिंह दुबरिया,सूबेदार रिटायर हरीश दानू,सूबेदार रिटायर बिशन सिंह दुबरिया को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय थल सेना शौर्य, अनुशासन और बलिदान का प्रतीक है, सीमा पर प्रत्येक जवान देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल बनकर तैनात है। इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्र देवली,कमल देवली,देव सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.