पिथौरागढ़, दिसम्बर 10 -- मुनस्यारी। एलारा कैंपिटल लंदन के सीईओ अप्रवासी भारतीय राज भट्ट हर वर्ष की तरह इस बार भी अपने दो दिवसीय प्रवास पर हिमनगरी पहुंचे। बुधवार को नगर के टैक्सी स्टैंड से बैंड बाजे के साथ उन्हें विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लाया गया। प्रार्थना सभा में दीप जलाकर भट्ट स्कूल के बच्चों से रूबरू हुए। यहां राकेश जोशी, गिरीश भट्ट, प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा, प्रधानचार्य शिशु मंदिर रंजीत बसेड़ा, देवेंद्र सिंह देवा, डॉ. दुर्गा प्रसाद, हीरा देवी धर्मशक्तू, खुशाल धर्मशक्तू, मुन्नी देवी, प्रेम सिंह, शुभम भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...