पिथौरागढ़, मार्च 25 -- चीन सीमा को जोड़ने वाला मुनस्यारी-मिलम मार्ग में आखिर आठ दिन बाद आवाजाही सुचारू हो गई है। हिन्दुस्तान की खबरों के बाद बीआरओ ने सड़क से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी है। सड़क खुलने से चार गांवों में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मुनस्यारी-मिलम सड़क में जिमिघाट के समीप बीते 17मार्च को भारी मात्रा में मलबा गिरने से आवाजाही ठप हो गई। दो दिन बाद भी सड़क न खुलने पर आपके प्रिय हिन्दुस्तान अखबार ने 22मार्च के अंक में बुजुर्ग डोली में कराही, नहीं मिला इलाज से शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। अगले दिन भी सड़क बंद होने से कुरीजीमिया, बुई, पातो, साईं पोलू ग्रामसभा में रहने वाली तीन हजार से अधिक आबादी को हो रही दिक्कत को देखते हुए मुनस्यारी-मिलम सड़क बंद होने से लोग परेशान शीर्षक से खबर छापी। खबरों का संज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.