पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- मुनस्यारी विकासखंड की कई सड़कें तीन-तीन माह बाद भी न खुलने से युवाओं में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय बाद भी सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने दस दिन के भीतर बंद सड़कों में यातायात बहाल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट परिसर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू के नेतृत्व में युवा एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मोतीघाट से गोल्फा, चीलमधार से क्वीरीजिमिया, झापुली से तोमिक, झापुली से बोना सड़क बीते तीन माह से बंद चल रही है। सड़क बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.