नई दिल्ली, फरवरी 16 -- मुनव्वर फारुकी पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। इंडिया वर्सस पाकिस्तान टी20 मैच में पाकिस्तान की करारी शिकस्त के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मुनव्वर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मौज ले रहे हैं। मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई रिएक्शंस और मीम्स वायरल हैं, इनमें मुनव्वर के वीडियो को भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है।मुनव्वर ने खींची पाकिस्तान की टांग मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट डाले हैं। एक फोटो में वह इंडिया का हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं। इसके बाद क्लिप में बोलते हैं, यार देखो कोक स्टूडियो तो ठीक है, क्रिकेट-विकेट नहीं हो रहा तो रहने दो। ऐसा नहीं है कि इंडियन प्लेयर्स के पास काम नहीं है। ये लोग तो फुल बिजी हैं। पूरा ब्रैंड वर्क, ये-वो, ऐड-वैड सब चल रहा है। तुम लोग ...