हजारीबाग, फरवरी 1 -- चौपारण, प्रतिनिधि। मुनअम पब्लिक स्कूल, महराजगंज में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ समपन्न हुआ। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सैयद रिज़वान अहमद, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, विहिंवि ने किया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक और हिंदी-अंग्रेजी भाषण के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक व सचिव मतीनुल हसन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए यह विद्यालय एक वरदान की तरह है। डॉ. रिज़वान ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में स्थित होने के बावजूद यह विद्यालय जिस स्तर की शिक्षा और गतिविधियां संचालित कर रहा है, वह वास्तव में सराहनीय ह...