शामली, जनवरी 10 -- झिंझाना। कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में मुद्रा लोन स्वीकृति के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपों का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री को की गई शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए पहुंचे बैंक के एजीएम आर.एल. दास पर शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच के दौरान एजीएम ने उसे बुलाकर पूछताछ की, लेकिन निष्पक्ष जांच करने के बजाय उस पर समझौते का दबाव बनाया गया। आरोप है कि अधिकारी ने शिकायतकर्ता से लिखित में फैसला देने को कहा, लेकिन जब वह लिखित देने को तैयार हुआ तो लिखित लेने से भी मना कर दिया गया और मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया।शिकायतकर्ता ने स्पष्ट कहा है कि जब तक आरोपित बैंक कर्मियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, वह किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। पीड़ित का यह भी कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.