लखनऊ, दिसम्बर 12 -- मोहनलालगंज। संवाददाता आनॅलाइन 5 लाख रुपये मुद्रा लोन देने के बहाने जालसाजों ने 56 हजार रुपये से अधिक की धनराशि खाते में ट्रांसफर करवा ली। उसके बाद भी लोन के रुपये खाते में ट्रांसफर करने के लिए और रुपयों की मांग की गई। तब जालसाजी का पता चला। ऑनलाइन शिकायत करने के बाद पीड़ित ने जालसाज के खिलाफ मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुरसेनी में रहने वाले शशि कान्त मिश्रा का आरोप है कि नितिन सिंह नाम के व्यक्ति ने 5 लाख रुपये मुद्रा लोन दिलाने का वादा किया। बीमा करवाने के नाम पर बताये गए खाते में 1850 रुपये ट्रांसफर करवाने के बाद 56,526 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद भी खाते में जब रुपये नहीं आये तो जालसाज और रुपयों की मांग करने लगे तब उसे ठगी की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...