बदायूं, जनवरी 22 -- दातागंज। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण के लिए सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 जनवरी को समरेर से पदयात्रा शुरू की जाएगी और चार फरवरी से सत्याग्रह होगा। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार 10 सालों में मुढ़ा पुख्ता पुल के दो पिलर नहीं बना सकी। रामगंगा की बाढ़ में पुल का एप्रोच मार्ग कट जाने से समरेर दातागंज के हजारों लोगों को फरीदपुर ,बरेली जाने को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण तत्काल शुरू कराने समेत जनसमस्याओं के समाधान के लिए 26 जनवरी को समरेर से पदयात्रा शुरू करेंगे और चार फरवरी को मुढ़ा पुख्ता पुल पर सत्याग्रह करेंगे। जिलाध्यक्ष ने दातागंज तहसील परिसर में एसडीएम से वार्ता की और उनके से अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.