बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के मुढ़ारी गांव में भीषण अगलगी में किसानों की फसल जलने से काफी नुकसान हुआ था। बुधवार को सीओ पूजा कुमारी ने पांच पीड़ित परिवारों को मुआवजे का चेक सौंपा। जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन करने के बाद मनोज पासवान को 18 हजार 632 रुपये, गायत्री देवी को 17 हजार रुपये, शिवसागर पासवान को 19 हजार 584 रुपये, सुनील पासवान को 12 हजार 648 रुपये और राजकुमार पासवान को 14 हजार आठ रुपये का चेक प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.