जहानाबाद, मार्च 16 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया रेल खंड पर जहानाबाद रेलवे स्टेशन से उत्तर मुठेर गांव के समीप एक पैसेंजर ट्रेन से गिर जाने के कारण ग्रामीण दिनेश प्रसाद की जान चली गई। वह ऊक्त गांव के हीं निवासी थे। यह घटना रविवार को हुई। सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया। इस संबंध में मृतक के पुत्र पवन कुमार का कहना है कि उनकी बहन पटना में रहती हैं। उनके पिताजी इलाज करने के लिए पटना जा रहे थे। जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए थे। जब ट्रेन मुठेर के समीप से गुजर रही थी उसी दौरान हुई दुर्घटना में वह ट्रेन से गिर गए और अंतत उनकी जान चली गई। हल्ला होने पर आसपास के लोग आए और शव की पहचान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.