बलिया, जनवरी 2 -- बलिया। जिले की नरही पुलिस ने गुरुवार की देर रात मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया है।बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान नरही थाना क्षेत्र के निवासी फजल के रूप में हुई। उसजे खिलाफ गो तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं और वह 25 हजार रुपए का इनामी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...