सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान के पास कार से 10 लाख रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा करते हुए पुलिस ने नायडू गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गुरुवार की रात चुर्क रेलवे स्टेशन के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेंड़ में गैंग लीडर समेत दो आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा चोरी की गई राशि में से 1.35 लाख रूपये नकद बरामद किए हैं। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छात्र शक्ति इंफ्रा कंपनी के कैशियर प्रकाश द्विवेदी व चालक रविकांत बैंक ऑफ बड़ौदा रॉबर्ट्सगंज से 26 दिसंबर को 10 लाख रु...