हमीरपुर, दिसम्बर 10 -- हमीरपुर/कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के हरौलीपुर पुलिस चौकी टीम के ऊपर जानलेवा हमला करने वाली भीड़ को उकसाने वाला बुधवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस हमलावर ने कांस्टेबल को छाती पर सवार होकर पीटा था। बाद में चौकी इंचार्ज की पिस्टल लूटकर फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए हमलावर ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर अर्जी भी लगा दी थी। जिसमें 15 दिसंबर को सुनवाई होनी थी। पुलिस की टीम इसकी सुरागरसी में जुटी हुई थीं। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस प्रकरण में अब तक 18 हमलावरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो दिसंबर को थाना कुरारा के उमराहट गांव के मजरा पुरवा (केवटन डेरा) में भीड़ ने हरौलीपुर पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल आशीष मौर्या पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमला तब हुआ थ...