बिजनौर, फरवरी 4 -- शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती की दो घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को चक्कर चौराहा रोड बाईपास स्थित जयभीम पेट्रोल पंप के पास एक बालिका से मोबाइल छीनने की घटना हुई थी। वहीं, 23-24 जनवरी की रात सर्वोदय कॉलोनी, शुगर मिल क्षेत्र से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने हुई थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि तीन फरवरी की रात जलालपुर रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग क...