बलिया, दिसम्बर 18 -- बलिया। जिले की बैरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार की रात ट्रक पर लदे 23 गो वंश बरामद कर लिए। जबकि गो तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कट्टा-कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। बायें पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बैरिया पुलिस बिहार की सीमा से सटे चांददियर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बिहार की ओर जा रही ट्रक को पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर सवार एक व्यक्ति उतरकर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक पर लदे 23 गौवंश को बरामद कर भागे बदमाश की खोजबीन करने लगी। रात करीब 11 बजे पुलिस से फरार बदमाश का सामना हुआ तो वह फायरिंग करने लगा। जबाबी कार्रवाई में गोली उसके बायें पैर में लगी और घायल होकर गिरने के बाद जवानों ने दबोच लिया। आरोपी जौनपुर जनपद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.