आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर थाना क्षेत्र के अहियाई गांव के पास शुक्रवार की रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके पास से चोरी और लूट के करीब 3.50 लाख रुपये के डीजे के सामान बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेंहनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ कुछ लोग अहियाई जूनियर हाईस्कूल के पास मगई नदी के किनारे अपने साथी का इंतजार कर रहे हैं। चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से राजेश कुमार निवासी सरायशादी थाना सिधारी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेंहनगर सीएचसी में भर्ती कराया। उसके कब्जे से तमंचा-कारतूस, चो...