बिजनौर, दिसम्बर 30 -- नूरपुर थानाक्षेत्र में सोमवार रात पुलिस से मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव जाफराबाद कुरई के जंगल में गोवंश के अवशेष मिल थे। नूरपुर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी में शामिल आरोपी फिर से वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां, पहले से मौजूद आरोपियों ने पुलिस को देखकर टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिनकी पहचान फैजान निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी और मोहम्मद अली निवासी मोहम्मदनगर थाना नूरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाशों के पास से 315 बोर...