बलिया, फरवरी 15 -- रसड़ा (बलिया)। शराब की दुकान पर चाकू मारकर युवक की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार की भोर में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों का फिलहाल जिला अस्पताल मेंं इलाज चल रहा है। इलाके के गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश की संवरा में स्थित देशी शराब की दुकान पर शनिवार की शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। नाराज ग्रामीणों ने फेफना-रसड़ा मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम किया। हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने दो आरोपितों में संवरा निवासी सुंदरम सिंह उर्फ सत्या 21 वर्ष व राज सिंह उर्फ राजा 24 वर्ष को भोर के चार बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को रसड़ा सीएचसी पर पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.