फिरोजाबाद, जुलाई 25 -- थाना रसूलपुर, रामगढ़, उत्तर पुलिस एवं एसओजी सर्विलासं की संयुक्त टीम ने शातिर चोर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया है। अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। वह पुलिस टीम को देख बाइक को वापस मोड़कर भागने लगा। हड़बड़ाहट में भागते समय उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम को नजदीक आता हुआ व खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की। जिसमें अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान अलीशान पुत्र मोहम्मद खान निवासी थाना रामगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी पत्नी निदा को भी बाद में गिरफ्तार किया। पकड़े गए पति पत्नी से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.