लखनऊ, नवम्बर 8 -- गोमतीनगर में शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे के साथी को भी पुलिस ने छह घंटे बाद जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से दो चेन और छह हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सीतापुर के कमलापुर का निवासी मो. अनस है। इसके खिलाफ लूट के दो और मामले कृष्णानगर व विभूतिखंड थाने में दर्ज हैं। अनस और उसके साथी ने 31 अक्तूबर को विशालखंड निवासी राज ठाकुर व दो नवंबर को विश्वास खंड के रहने वाले संदीप कलवार की चेन लूट ली थी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया था। साथ ही आरोपियों की खोजबीन शुरू की थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस क्षेत्र स्थित दयाल पैराडाइज होटल के पास च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.