मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- जानसठ से खतौली मार्ग के गांव भलवा के सामने गांव बसायच को जाने वाले रास्ते पर पुलिस की चोर के साथ मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को पुलिस जानसठ से खतौली मार्ग पर गांव सादपुर के सामने शराब के ठेके के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव बसायच को जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध युवक खड़ा है। जो विगत दिनों 16 नवंबर की रात्रि को गांव तालड़ा के निर्माणाधीन पंचायत घर से चोरी की गई बैटरियों को लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहा हैं। पुलिस ने उसको घेर लिया तो वह गांव बसायच की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा चोर का पीछा किया गया। उसने अपने आपको पुलिस से घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी चोर को घे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.