आगरा, अप्रैल 12 -- अमांपुर थाना क्षेत्र में बीती रात गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम ने गोकशों को घेर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों से फायरिंग हुई। इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने मौके से दो गाय, दो तमंचा, तीन खोखा, तीन कारतूस, एक कुल्हाड़ी, एक बाइक, दो छुरी, एक रस्सी भी बरामद की हैं। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि 11 अप्रैल की रात में सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना अमांपुर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान हरथरा रोड बंबा के किनारे बाग में दविश दी गई। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.