हाथरस, फरवरी 19 -- हाथरस-सादाबाद, संवाददाता। गांव समदपुर में हुए फौजी हत्याकांड में मंगलवार की देर रात सादाबाद के ही सलेमपुर बंबा के निकट पुलिस मुठभेंड में फरार चल रहे दो इनामी हत्यारोपियों को एसओजी व सादाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबोच लिया। दोनों हत्यारोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। हाथरस पुलिस अब तक इस हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को पकड़ चुकी है। वहीं दो आरोपी कुरूक्षेत्र में तमंचा सहित पकड़े जा चुके हैं। पांच फरवरी को गांव समदपुर के आर्मी जवान अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह की उस समय बढ़ार चौराहे के निकट दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह हाथरस न्यायालय से एक मुकदमें में तारीख करके अपने घर कार से आगरा लौट रहा था। जवान की हत्या के मामले में बहन डौली ने गांव समदपुर के हिस्ट्रीशीटर सहित दस नामज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.