बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। हत्या के मामलों में फरार चल रहे दो हत्या आरोपी बदमाशों को दातागंज कोतवाली और उसहैत थाना पुलिस ने मुठभेड़ में घायल करने के बाद गिरफ्तार किया था। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद न्यायालय में पेश किया गया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी रामौतार की पत्नी मुन्नी देवी की दो जनवरी की रात हुई लूटपाट और हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हत्या आरोपी वसीम को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। घायल अवस्था में उसे दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गुरुवार को प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले व्यापारी के दो सगे भतीजे इस ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.