संभल, नवम्बर 30 -- थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में 25 नवंबर को शराब की दुकान से रुपये इकट्ठे कर लौट रहे कलेक्शन एजेंटों को बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर रोककर 7.98 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार सुराग तलाश रही थी। शनिवार शाम को पुलिस मोहम्मदपुर मालनी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। एक बार को रुकने का इशारा किया तो अंदर बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों लुटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लुटेरों ने कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना को कबूल किया है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर लुटेरों की पहचान गौरव पुत्र मुंशीलाल निवासी डिरौली डिवाई थाना अनूपशहर, बुलंदशहर वर्तमान पता बजीपुर नगली, सेक्टर 134 नोएडा तथा मुकेश पुत्र रामौतार निवासी भारद्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.