मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- थाना ककरौली पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, लोहे का सरिया और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेहड़ा सादात से नये गांव जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौबहार उर्फ छोटू निवासी घसौली थाना कांधला जिला शामली तथा मोनू उर्फ ...