शामली, जनवरी 9 -- मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किए 25-25 हजार के दोनों इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गुरुवार की देर शाम कांधला जहानपुरा रजवाहा पुलिया के निकट पुलिस से मुठभेड में सावेज व जुनैद घायल हो गए थे। बदमाशों के दो साथी आवेश उर्फ बिल्ली व नदीम बिहारी फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया। वहीं, घायल बदमाशों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...