शामली, फरवरी 7 -- मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को उपचार के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शुक्रवार को तितरवाडा-डुढार मार्ग पर लूट की योजना बना रहे स्विफ्ट कार सवार चार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से हेड कांस्टेबल रिंकू भाटी घायल हो गया था। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में जनपद सहारनपुर के थाना कुतुबशेर के गांव मानकमऊ निवासी शाहरुख और जहांगीर पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए थे। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और कार बरामद हुई थी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। अस्पताल में एक बदमाश जहांगीर ने सर्जिकल ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर लिया था, इसके बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.