जौनपुर, जनवरी 13 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की सोमवार की सुबह गो तस्करों से बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी और दूसरा साथी भागते समय दबोच लिया गया। एक आरोपी मौके से भाग गया। घायल तस्कर को सीएचसी शाहगंज में भर्ती कराया गया। मौके से छह गोवंश भी बरामद किए गए, जिसमें दो की मौत हो चुकी थी। क्षेत्र अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के आगे पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप आती देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गो तस्करों ने पुलिस के वाहन में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। लेकिन वाहन खराब हो जाने के चलते गो तस्कर भाग नहीं सके और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आजमगढ़ जनपद क...