बलिया, दिसम्बर 4 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में गोवंश तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में कराने के बाद पुलिस ने गुरुवार को चालान कर दिया। पिकअप पर लदे दो गोवंश के साथ स्थानीय पुलिस ने बुधवार को मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बिरैचा निवासी आकाश पुत्र जयकरन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के अनुसार रात में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच खरीद के पास सरयू नदी की ओर बाइक से जा रहे संदिग्ध को जवानों ने रोकने का प्रयास किया तो वह गाड़ी समेत अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करने लगा। जबाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लगी जिसके बाद जवानों ने दबोच लिया। छानब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.