गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सोहना अपराध शाखा की टीम ने मुठभेड़ के बाद राजस्थान के रहने वाले कुख्यात अपराधी राशिद को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की इस सतर्कता से लूट की एक बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोहना थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार देर रात को सोहना अपराध शाखा के इंचार्ज उप-निरीक्षक विनय को सूचना मिली थी कि राजस्थान के डीग जिले का निवासी राशिद कई गंभीर मामलों में वांछित है, हथियारों के साथ बिना नंबर की बाइक पर सोहना इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत रायपुर नाका के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान पुराना सोहना-अलवर रोड ...