मथुरा, अप्रैल 15 -- थाना जमुनापार पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की सोमवार रात वृंदावन कट से नये बाईपास के समीप सूचना पर पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान मुठभेड़ में बाइक सवार तीन बदमाश पुलिस की जवाबी में पैर में गोली लगने से घायल हो गये। इनके कब्जे से लूटी अपाचे बाइक, लूट में प्रयुक्त बाइक व असलाह बरामद कर तीनों को भर्ती कराया। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात थाना जमुनापार पुलिस, स्वाट, सर्विलांस टीम बदमाशों की तलाश में एक्सप्रेस-वे की ओर गश्त पर थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार कुछ बदमाश वृंदावन कट से पानीगांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बन रहे नये बाईपास की ओर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नये बाईपास पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.