बदायूं, दिसम्बर 12 -- कुंवरगांव। बैल चोरी कर गोकशी करने वाले फरार तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोच लिया, जबकि इसी गैंग का 25 हजार का एक अन्य इनामी तस्कर पहले ही मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका है। इसके दो तस्कर साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कुंवरगांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि हुसैनपुर के जंगल में नबाशे पुत्र बेसर अली गोकशी की तस्करी करने की फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने पुलिस चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान हुसैनपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने जानलेवा नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.