नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-142 थाने की पुलिस टीम मंगलवार की रात बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वह बंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से हथियार और चोरी किए गए दो मोबाइल बरामद किए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर-142 थाने की पुलिस टीम मंगलवार की रात जैन पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान पवन कुमार निवासी छपरौली के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.