बिजनौर, मई 10 -- ग्राम थेपुर में कोतवाली देहात पुलिस की गोकशों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ग्राम थेपुर के जंगल में कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घायल हुए आरोपी की पहचान मोबीन व नबील निवासीगण सराय डडुम्बर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में घूमने वाले बेसहारा गोवंश का वध कर उनका मीट बेचते थे। पुलिस ने दो कट्टे में भरा गोवंश का मीट, खाल, व गोवंश काटने के औजार, एक-एक तमंचा, खोखा व जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.