बलिया, फरवरी 23 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने मुठभेड़ में रविवार की रात इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज कराने के बाद पुलिस ने सोमवार को चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि वह हिस्ट्रीशीटर था जिसकी लम्बे समय से तलाश की जा रही थी। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम इलाके के हुसेनाबाद गांव के पास मौजूद थी। इस दौरान रात करीब पौने 12 बजे बाइक से गुजर रहे एक संदिग्ध को जवानों ने रुकने का इशारा किया। हालांकि पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा और अनियंत्रित होकर गाड़ी समेत गिर गया। पुलिस से घिरता देख उसने फायर कर दिया। जबाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह जख्मी हो गया। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला की आरोपी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव का रहने वाला बब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.