सहारनपुर, फरवरी 14 -- पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक खैर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से खैर की बेशकीमती लकड़ी लदी एक पिकअप व बिना नम्बर की स्कोर्पियो कार के साथ साथ एक तमंचा व जिन्दा कारतूस भी बरामद किये है। पुलिस की इस कार्यवाही से लकड़ी तस्करों में हड़कम्प मचा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तडके मिर्जापुर थाना प्रभारी सूबे सिंह व उनकी टीम खारा परियोजना के पास संदिग्ध वाहनो की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान जानीपुर रहणा गांव की तरफ से उन्हे खैर की लकडी लदी एक पिकअप गाडी व एक बिना नम्बर की स्कोर्पियो आती दिखायी दी। पुलिस ने दोनो को रूकने का इशारा किया लेकिन रूकने के बजाय उसमें सवार लकडी तस्कर द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी। पुलिस पार्टी ने किसी प्रकार फायरिंग कर रहे लकडी तस्कर को पकड लिया। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.