पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पूरनपुर, संवाददाता। गश्त के दौरान पशुतस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसके पास तमंचा और पशुवध करने के औजार बरामद हुए। मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस शेरपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शेरपुर रोड पर कुंडे के पास बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार पुलिया के नीचे बाइक ले जाने लगा। पुलिस के ललकारने पर बाइक सवार ने अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बाइक सवार के पैर में जा लगी। वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया। पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी पशु तस्कर निकला। घायल तस्कर को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसके पास से 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.